फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का

Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में सौतले पुत्र ने पिता की हत्या कर पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पिता ने बड़े लाड़-प्यार से पालकर जिसे एक अच्छा व्यक्ति बनाने का सपना देखा था, उसी पुत्र ने पिता को धारदार हथियार से काटकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी बाबूराम ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका पुत्र ही उसकी हत्या कर देगा। गांव वालों के अनुसार बाबूराम ने करीब 30 साल पहले एक बिहारी महिला से शादी की थी। महिला पहले से ही शादीशुदा थी। उसका एक बच्चा भी था। बाबूराम ने समाज की बंदिशों को तोड़कर उससे शादी कर ली।

उसके बच्चे मुन्नालाल को पुत्र के रूप में स्वीकार कर लिया। शादी के वक्त मुन्नालाल की उम्र करीब तीन साल की थी। बाबूराम ने मुन्नालाल को अच्छी शिक्षा दिलाकर उसे अच्छा नागरिक बनाने का सपना देखा था। ग्रामीणों की मानें तो बाबूराम ने मुन्नालाल को कभी सौतेले पुत्र की नजर से नहीं देखा।
विज्ञापन


लेकिन गलत लोगाें की संगत पड़ जाने के कारण मुन्नालाल शराब का लती हो गया। आए दिन अपने पिता बाबूराम से झगड़ा करता रहता था। बाबूराम ने मुन्नालाल की शादी भी कराई। लेकिन फिर भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह शराब के नशे में आकर आए दिन बाबूराम से लड़ता रहता था। जब बाबूराम उससे त्रस्त हो गया तो वह मुन्नालाल को अपनी जमीन भतीजों के नाम कर देने की बात कहने लगा। शायद यहीं बात मुन्नालाल के खटक गई और उसने शनिवार की रात बाबूराम की हत्या कर दी।

गिरफ्तारी के लिए गठित टीम
औरैया। बाबूराम हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी मनोज तिवारी तत्काल एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी मनोज तिवारी ने टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें