फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Sat, 23 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव के शुभारंभ पर कला, संस्कृति, प्रतिभा और देश भक्ति के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्नों से लेकर स्कूलों के बड़े बच्चों ने नजर थाम देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। नगर पालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने मां सरस्वती, मां शारदे गीत पर नृत्य की प्रस्तुति कर महोत्सव के कार्यक्रमों को गति दी। बाद इसके नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने स्वागत है आप सब का गीत गाकर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया।

महोत्सव पंडाल उस समय तालियों से गूंज उठा, जब शहर के श्री जंबेश्वर बाल विद्यालय की चार साल की बच्ची जान्हवी ने मेरा गाना बजा दो फिल्मी गीत के सुर, ताल और लय पर नृत्य किया। इस बच्ची की प्रतिभा की सभी लोगों ने प्रशंसा की। महोत्सव में हुए तमाम कार्यक्रमों में इस बच्ची को सर्वाधिक प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में ज्ञानस्थली एकेडमी के छात्रों ने राष्ट्र भक्ति की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जीत का जश्न मनाएंगे... मां तुझे सलाम देशभक्ति गीत पर नृत्य के साथ विभिन्न हैरतअंगेज मुद्राओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महोत्सव के शुभारंभ बेला को और गरिमामयी बना दिया। 

सेंट फ्रांसिस के प्रखर ने नृत्य में तो भर दो झोली या नवी मोहम्मद, दर से तेरे जाऊंगा न खाली कव्वाली से महोत्सव पंडाल सर्व धर्म संप्रदाय से सराबोर नजर आया। वहीं राधा-कृष्ण के नृत्य व सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर बच्चों ने अभिनय शैली प्रदर्शित कर महोत्सव को भव्यता का रूप दिया।

विकास प्रदर्शनी में सराहे मॉडल
औरैया। महोत्सव में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रचार के लिए जिला प्रशासन की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कृषि विभाग ने पांच दिवसीय किसानों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए हैं। तो वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के आयोजित शिविर में डाक्टरों की ओर से परीक्षण कर रोगियों को नि:शुल्क दवाएं दी गईं। विकास पदर्शनी में पंचायती राज विभाग, वन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग की ओर से शासकीय योजनाओं से संबंधित मॉडल्स भी प्रदर्शित किए गए हैं। जिसको काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें