फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में औरैया मंडल में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने में जिले ने मंडल में प्रथम और प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। फरवरी महीने तक लक्ष्य के सापेक्ष 91.2 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को
विज्ञापन

योजना का लाभ दिया जा चुका है। वित्तीय वर्ष के समापन तक अधिकारी शत प्रतिशत गर्भवतियों को लाभ देने की कोशिश कर रहे हैं।
पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संचालित है। इस योजना से
गर्भस्थ शिशु और गर्भवती को पोषण आहार के लिए 5000 रुपये दिए जाते हैं। वित्तीय वर्ष में जिले में 37,908 गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य था। फरवरी महीने तक 34581 गर्भवती को लाभ दिया जा
चुका है। यह लक्ष्य का 91.2 फीसदी है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती को तीन किस्तों में धनराशि के साथ पोषणयुक्त आहार भी दिया जाता है। अधिक से अधिक गर्भवतियों को लाभ पहुंचने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारी
विज्ञापन

आशा, एएनएम काम कर रही हैं। किसी गर्भवती को आवेदन करने में परेशानी हो तो वह आशा, एएनएम की मदद भी ले सकती है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का फार्म भरने के लिए विभाग के पोर्टल पर जाकर वेनिफिसरी लॉगिन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फार्म डाउनलोड करने के विकल्पों के साथ
अन्य विकल्प खुलकर सामने आ जाएंगे। इन विकल्पों को भरने के बाद अभ्यर्थी का फार्म सीधे उसके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंच जाएगा। वहां से वह फार्म का सत्यापन कराएंगे।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आसमां नाज ने बताया कि अगर लाभार्थी को ऑनलाइन फार्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है या फिर उसे किसी तरह की सहायता चाहिए तो वह स्टेट हेल्पलाइन नंबर 7998799804 के साथ ही जिला स्तर पर पीएमएमवीवाई सेल में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें