फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुआ शहर, सुबह से दिखी चहल-पहल

Mon, 22 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़े सैकड़ों साधकों ने विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर शहर में कई स्थानों पर आयोजित योग  शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग, बेटियों से लेकर महिलाओं तक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी शिविर में भागेदारी कर योग क्रियाओं में रुचि दिखाई।
विज्ञापन




जय काली गार्डन परिसर में भारत स्वाभिमान, नेहरू युवा केंद्र व पतंजलि योग पीठ के बैनर तले आयोजित विशाल योग शिविर में सैंकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं व लड़कियों व बच्चों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन पतंजलि योग पीठ की जिला प्रभारी प्रो. रचना सिंह ने किया।


इस मौके पर पतंजलि योग पीठ के योग गुरुओं ने साधकों को योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया।


योग शिविर में सुनील सक्सेना के अलावा जायंट्स ग्रुप के योगेश पुरवार, डा.सर्वेश आर्य, डा.मनोज चौरसिया, ज्ञान सक्सेना, अनिल गुप्ता, भीमसेन सक्सेना, अनुज धनगर, एचएन अग्रवाल, कुलदीप सिंह यादव, अशोक कपूर, वेद गहोई, गुरमीत कालरा, विनोद गुप्ता, अरविंद माधव पुरवार, नवनीत पुरवार, अनूप सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



 
मुस्लिम महिलाओं ने भी दिखाई रुचि- विश्व योग दिवस के मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने भी योग शिविर में रुचि लेते हुए सहभागिता की। रमजान के माह में धार्मिक धारणाओं को संजोते हुए मुस्लिम महिलाओं द्वारा योग क्रियाओं की जानकारी लेना शिविर का मुख्य केंद्र रहा।


 
-
जय काली गार्डन में शिविर में शामिल होने वाले संगठन- भारत स्वाभिमान मंच, भारत प्रेरणा मंच, पतंजलि योग पीठ, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, जायंट्स ग्रुप, नारी जन जागरण समिति, नीमा, व्यापार मंडल, महिला सामाख्या, नेहरू युवा केंद्र।




आर्ट ऑफ लिविंग के शिविर में दिखा साधकों में उत्साह- मंगलम गेस्ट हाउस में आर्ट ऑफ लिविंग व आईएमए की ओर से आयोजित योग शिविर में योग शिक्षक डा. जीएन अग्रवाल ने साधकों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। शिविर में साधकों की भारी भीड़ दिखाई दी।


 
तिलक स्टेडियम पर एनसीसी व एनएसएस की दिखी धूम- विश्व योग दिवस के अवसर पर तिलक स्टेडियम पर एनएसएस व एनसीसी के कैडेट्स का जमावड़ा दिखाई दिया। शिविर में एक जैसी किट में पंक्तिबद्ध योग क्रियाएं करते हुए कैडेट्स व एनएसएस के रोवर्स-रेंजर की भीड़ अनुपम छठा बिखेर रही थी।


इस दौरान योग टीचर डा. गुरुनारायण वर्मा ने एनएसएस व एनसीसी के कैडेट्स को सूक्ष्य व्यायाम, प्राणायाम तथा योग क्रियाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डा. अविनाश गुप्ता थे।


इस मौके पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट बलबंत सिंह, सूबेदार मेजर महेश कुमार, सूबेदार परमजीत, हवलदार ब्रजेंद्र, बीएस कुशवाह, मेजर सुधीर कुमार दुबे, शिव प्रताप, पुष्पक शुक्ला, राम बहादुर, कैलाश, राममोहन, सुनील शर्मा, अजीतमल सिंह, रजनीश, अवधेश आदि ने योगदान दिया।



आरएसएस के योग शिविर में उमड़े स्वयं सेवक - विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक प्रधानाचार्य कुशल पाल ने योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।


इस दौरान जिला संघ चालक आनंद माधव अवस्थी, जिला कार्यवाह सुशील, सह नगर कार्यवाह श्रीओम, अंकित दीक्षित, शिव प्रकाश, राकेश, रमाकांत, अजय, अश्वनी, आनंद स्वरूप, मुकेश, राकेश, कमलेश, डा.नरेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।




अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिबियापुर में कई स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर सुबह के समय योग क्रियाएं करने के लिए खासी संख्या में लोग उमड़े।


 
बहेरे वाली पुलिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जिला समन्वयक डा. हरीबाबू गुप्ता के संयोजकत्व में लगे योग शिविर में दिबियापुर क्षेत्र एवं आसपास के पुरुष एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत दिबियापुर कार्यालय में आरएसएस के तत्वावधान में योग शिविर लगाया गया, यहां पर भी खासी संख्या में लोग उमड़े।


 
एनटीपीसी स्थित सामुदायिक केंद्र में योगा कार्यक्रम हुआ। एनटीपीसी महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल समेत कई अन्य अधिकारियों ने योग में हिस्सा लिया। प्रशिक्षक उदय कुमार दास ने योगा की बारीकियां बताईं। गेल पाता एवं एनटीपीसी की सीआईएसएफ यूनिट के सदस्यों ने योग दिवस पर सुबह के समय योग किया।


डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट बीआर पाठक, असिस्टेंट कमांडेंट नरेंद्र कुमार समेत 138 सदस्यों ने योग क्रियाएं की। इस मौके पर सीआईएसएफ जवानों की पत्नियों एवं बच्चों ने भी योगा में हिस्सा लिया।


 
मां भगवती कन्या विद्यालय में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेनू चतुर्वेदी एवं अध्यक्षा कुसुमलता शर्मा के संयोजकत्व में आयोजित योग शिविर में महिलाओं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया। योग का अभ्यास आचार्य आशुतोष ने कराया।


विवेकानंद नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। फफूंद रोड पर एनटीपीसी के सामने स्थित संस्थान पर डा. बाल मुकुंद बघेल के संयोजकत्व में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें