फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग जरूरी, तैयारियां पूरी

Sun, 21 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार 21 जून को शहर में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा शनिवार शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले में पहली बार आयोजित इस तरह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर के ज्ञान स्थली अकादमी के पास स्थित जय काली गार्डन के परिसर में सबसे बड़े शिविर का आयोजन होगा, जिसमें एक दर्जन से अधिक संगठनों के हजारों साधक एकत्रित होंगे।



विश्व को भारत की योग शक्तियों से अवगत कराने और उन्हें एकता के सूत्र में पिरोने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर में चार स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सुबह 6:30 बजे से राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। आरएसएस के जिला संघ चालक आनंद माधव अवस्थी व जिला कार्यवाह सुशील कुमार ने सभी से कार्यक्रम में भागेदारी की अपील की है।


 
तिलक महाविद्यालय स्टेडियम पर सुबह 6:30 बजे से एनएसएस सहित एनसीसी की अजीतमल, औरैया और बिधूना के 400 कैडेट्स जुटेंगे। वहीं मंगलम गेस्ट हाउस में सुबह 5:30 आर्ट आफ लिविंग, भारत विकास परिषद व आईएमए संगठन के लोगों का हुजूम उपस्थित होगा।


शहर में सबसे बड़ा योग शिविर आवास विकास काली माता मंदिर के पीछे ज्ञान स्थली अकादमी के पास स्थित जय काली गार्डन के परिसर में लगेगा।



जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार व कार्यक्रम जिला प्रभारी सुनील सक्सेना ने बताया कि जय काली गार्डन में सुबह 6:30 से आठ बजे तक शिविर का संचालन होगा।


इसमें भारत स्वाभिमान, भारत प्रेरणा मंच, पतंजलि योग समिति, भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, जायंट्स ग्रुप, नीमा, व्यापार मंडल, नारी जन जागरण समिति, महिला सामाख्या, भारत स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र, विचित्र पहल व वैश्य एकता परिषद आदि संगठन के हजारों साधक उपस्थित होंगे।


 
बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्षों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों आदि अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन से पुलिस बल सहित फायर बिग्रेड की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है।


वहीं जायंट्स ग्रुप के ज्ञान सक्सेना व जय काली गार्डन के मालिक विपिन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने जनता से योग शिविर में शामिल होकर स्वस्थ, संस्कारित एवं समृद्ध जीवन शैली का आनंद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें