औरैया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में योग शिविर लगे। लोगों में योग को लेकर ललक दिखी।
जिला प्रशासन के तत्वावधान में तिलक स्टेडियम में योग शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां योग प्रशिक्षक मिथुन मिश्रा, डॉ. सर्वेश आर्य ने योगाभ्यास कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत जरूरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनीति, विधायक लाखन सिंह राजपूत, देवेश शाक्य, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, सीएमओ डॉ. एके राय, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, एसडीएम सदर अनुपम शुक्ल, सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त संध्या यादव, आनंद नाथ गुप्ता, डा. एचएन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी स्क्रीन पर दिखाया गया। श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर अनुष्का पाठक ने योग क्रियाएं कराईं। आर्य समाज मंदिर, शहीद पार्क, आवास विकास कालौनी, श्रीदर्शन महाविद्यालय, श्रीगुलाब सिंह कालेज आफ फार्मेसी में योग शिविरों का आयोजन किया गया।
दिबियापुर। नगर पंचायत योग शिविर में मुख्य अतिथि डॉ.अजब सिंह यादव, विभा तिवारी, कृष्णलाल अग्रवाल, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, ईओ मोनिका उमराव, नरेश पोरवाल, डॉ. एमकेएस चौहान, राजेश अग्निहोत्री, हरिश्चंद्र पोरवाल, लालजी पोरवाल, डॉ. अरविंद शुक्ला, श्रेष्ठ प्रताप सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह राजावत, अखिलेश बाथम, शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। नारायणी मंडपम में विभिन्न संस्थाओं के संयोजकत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ। डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. डीपी सिंह, रविशंकर गुप्ता, पीयूष, सुधा भारतीय, राघव मिश्रा, मनोज दुबे, आशीष कुमार, नरेश भदौरिया आदि मौजूद लोगों को प्रशिक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, सहयोगी प्रहलाद सविता ने लोगों को विभिन्न योग क्रियाएं बताईं। गायत्री शक्तिपीठ पर योग शिविर में आशीष, डॅा. हरीबाबू गुप्ता, जगदीश पोरवाल, विद्याराम पाल, केदार सिंह तोमर, जगतनारायण शर्मा, अजय गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अमित गुप्ता, आशीष त्रिपाठी,ऌ भानु प्रकाश, आदित्य गुप्ता, शिवम पोरवाल, प्रिंस पोरवाल, अनिल पाल, सभासद सचिन गुप्ता, दीपक कुमार, मुकेश राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्रिलियंट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में स्व.शिव बालकराम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। योगा ट्रेनर कीरत ने छात्र छात्राओं को योग कराया। प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, रविकांत वर्मा, ट्रेनर अनुपम, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, राधा यादव, ममता राजपूत, सैनफोर्ट स्कूल की मैनेजर प्रिया सोनी, मोनिका शर्मा आदि ने योग किया।
फफूंद (औरैया)। महावीर धाम पर आरएसएस, आरोग्य भारती, आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में योग शिविर में योग शिक्षक आशीष कोष्टा ने योग कराया। अखिलेश कटियार, डॉ.राजीव गुप्ता, हरिशंकर कोष्टा, अर्पित कुशवाहा, सलीम खान, असलम, भोले, अरविंद बाल्मीकि, कपिल बाजपेयी, कृपाशंकर शुक्ला, डा.एन मिश्रा, संतोष शुक्ला, मदन तिवारी, महेश शुक्ला, आलोक दिवाकर, सत्यम कोष्टा, वीरेंद्र सोनी, प्रेम गुप्ता मौजूद रहे। स्वामी व्रह्मानंद फाउंडेशन के योग शिविर में योग गुरु प. जयनारायण मिश्रा, रामकिशन राजपूत, अनुभव पोरवाल, सनी राजपूत, आशीष पोरवाल, आसिफ सिद्दीकी, आरिफ सिदभ्दीकिी, विश्वनाथ राजपूत, प्रबल शर्मा, शिवकुमार राजपूत, आनंदु पोरवाल मौजूद रहे। ग्राम तर्रई में रंजीत कुमार, लोकेश गौतम, न्यामतपुर बिहारी के प्रा.वि. में ग्राम प्रधान संजय दोहरे, राजपाल सिंह के साथ ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
ऐरवाकटरा (औरैया)। दादाजी महाविद्यालय में योग शिविर में योग शिक्षक रामाधार आर्य ने योग कराया। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर के बल्कि मन, मष्तिष्क स्वस्थ्य रहता है। इस मौके पर महेश चंद्र यादव, विमलेंद्र आर्य, संजीव शर्मा, धर्मेेंद्र पोरवाल, रोहित तिवारी, सचिन गुप्ता, हरिनारायण तिवारी, शशांक पोरवाल, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे। ग्राम समायन स्थित प्रा.विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीपक गुप्ता, नरेंद्र अग्निहोत्री, आजाद जूनियर हाईस्कूल में नवीन त्रिपाठी, मुकेश कुमार राजपूत मौजूद रहे।
बिधूना (औरैया)। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में शिविर का क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ला ने शुभारंभ किया। योग गुरु विनय कुमार ने योग कराया। इस मौके उप जिलाधिकारी रमापति, ईओ सुनील कुमार, प्रधानाचार्य डीपी सिंह, भाजपा नेत्री मंजू सिंह सेंगर, शिव प्रताप सिंह, संदीप सिंह राठौर, राहुल तिवारी, अलोक दुबे, अमित सेंगर, अजय सेंगर, सत्यम त्रिवेदी, सूर्यवंश सिंह, गीता आर्या समेत नगर के लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर में रैपिड ग्लोबल स्कूल व कालेज में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर अनुपम सिंह भदौरिया, प्राचार्या बीएन आचार्य, सत्यदेव सिंह सेंगर, विनोद सिंह भदौरिया, स्वाती चौहान, एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।
अछल्दा (औरैया)। नहर स्थित डाक बंगला समेत कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजनड किया गया। ग्रामीण इलाकों में बूढ़े, बच्चों से लेकर महिलाएं ने भी योग शिविरों में हिस्सा लिया। नहर कोठी में योग शिविर में मानव कल्याण सेवा संस्थान के महेश चंद्र कौशल, गौरव श्रीवास्तव, कृष्ण मनोहर, विष्णु, सत्यभान, हिमांशु, जितेंद्र सिंह, वीपी सिंह, मनीष कुमार, ईदू, ब्रजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अजीतमल (औरैया)। डायट परिसर में प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में शिविर में प्रवक्ता प्रभूराम, अखिलेश दुबे, अंकुल मिश्रा, नीरज राजपूत के अलाव छात्रों ने योग को जीवन में उतारने की शपथ ली। श्रीजनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण मोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में शिव प्रकाश दुबे, सुधीर कुमार दुबे, होशियार सिंह राजपूत, राहुल चौहान, जनता महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डा.उपेंद्र त्रिपाठी के अलाना छात्रों ने अनुलोम विलोम, कपाल भारती, ब्रहस्तिका, सूर्य नमस्कार आदि योग क्रियाएं की। इस मौके पर डॉ.वीरेश सिंह भदौरिया, डॉ आरबी यादव, सुधीर त्रिपाठी, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष रानी देवी, ईओ विजय कुमार सिंह, बाल विकास संस्थान इंटर काजेज एवं महाविद्यालय में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। चौधरी सुरेश सिंह महाविद्यालय रतनपुर गढिय़ा, सिंह वाहनी महाविद्यालय आदमपुर अजीतमल एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत बरूवाई में प्रधान जितेंद्र सिंह ने गांव में शिविर लगवजाकर कर लोगों को योग के बारे में विस्तार से बताया।
सहार (औरैया)। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक दीपनारायण ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को योग क्रियाएं कराईं और बताया कि योग से शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखा जा सकता है। इस अवसर पर रामेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश अवस्थी, प्रवीण अग्निहोत्री, उमेश कुमार पांडेय, रमाकांत, नरेश कुमार सिंह, अभिषेक, प्रेम सिंह, अतुल दीक्षित, सर्वेश उपस्थित रहे। इकघरा में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक निशा शुक्ला, अखिलेश कुमार, गौरव सक्सेना, संतोष सिहौलिया, प्रवीणा कुमारी, ऊषा राजपूत आदि मौजूद रहे।
रुरुगंज (औरैया)। कस्बे के जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस मौके पर रैली भी निकाली गईं। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल रूरुगंज में मु.आरिफ सिद्दीकी के साथ ग्रामीणों ने योग किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक आशीष कुमार राजपूत, विपिन राठौर आदि मौजूद रहे।