व्यापारियों को सम्बोधित करते सुनील कुमार।
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा बाजारों में निकलकर पेय पदार्थ बेचने वालो के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान कहा कि उन्हें दो दिन तक समझाने का कार्य किया जाएगा अगर फिर भी पेय पदार्थ मिलावटी और सुरक्षित नहीं पाए गए तो सैंपल भरकर बेचने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अजीतमल में व्यापारियों की एक बैठक आहूत की। पेय पदार्थ से जुड़े व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए उन्होंने आरओ वाटर सप्लाई करने वाले, दूध का कार्य करने वाले, आइसक्रीम, पैक डिजिटल वॉटर, कोल्ड ड्रिंक आदि का व्यापार करने वाले लोगो को पूर्ण सुरक्षित एवं बिना मिलावट के पदार्थ बेचने की बात कही। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की सुरक्षा करना सबसे अधिक जरूरी होता है। क्योंकि मौसम के हिसाब से से जल्दी खराब हो जाते हैं और अगर कोई इनको खाता-पीता है तो उसे बीमारी की ज्यादा आशंका रहती है। इसके तहत सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। दो दिन का सभी व्यापारियों को समय दिया जा रहा है। वे सुधर जाएं और नहीं तो जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से 24 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाना है। इसमें अगर कोई भी व्यापारी मिलावट करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, मुन्ना पोरवाल, शैलेंद्र दुबे, गोलू चैहान, छोटे गुप्ता, बब्बू, संजय अग्रवाल, टारजन डेरी, रिकू, आदि व्यापारी मौजूद रहे।