फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तट पर चला सफाई अभियान, जल संरक्षण पर हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार की सुबह यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया गया। दो घंटे चले सफाई अभियान में यमुना के किनारे से दो क्विंटल कचरा एकत्र कर एक गड्ढे में डालकर जलाकर नष्ट किया गया। सफाई अभियान के बाद यमुना तट पर स्थित रामझरोखा में जल संरक्षण पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि लोगों की आस्था की केंद्र यमुना नदी शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाल है। तट पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने घाट क्षतिग्रस्त हो गए है। स्नान के बाद खासतौर पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए सुरक्षित स्थान न होने से असुविधा होती है। डॉ. मिथुन मिश्रा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण आने वाले दिनों में जल संकट गहरा सकता है। गोष्ठी को सपा नेता अमित यादव, डॉ. अभिषेक सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
यमुना तट के राजकीय ठेकेदार भोले पांडेय ने बताया कि सदर विधायक की 15 लाख रुपये की निधि से प्रस्तावित सड़क, स्नान कुंड, चबूतरा, पुलिया, लंबी नाली आदि का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद छैया त्रिपाठी, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद गुप्ता (डाबर), शिवम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शिवम देशराज सक्सेना, रविकांत तिवारी, अर्पित गुप्ता, रामजी दिवाकर, अभिषेक गोयल व रज्जन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें