औरैया। शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन फ्यूज खराब होने पर बंद हो गई थी। कानपुर से आए इंजीनियरों ने मशीन चेक करने के बाद उसे ठीक किया। इससे शनिवार को मरीजों को एक्स-रे के लिए परेशान नहीं होना पड़ा।
अस्पताल में दो एक्स-रे मशीन हैं। इनमें से एक मशीन गुरुवार को खराब हो गई थी। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही 100 शैया की एक्सरे मशीन खराब होने पर वहां के भी मरीज एक्सरे कराने के लिए 50 शैया आ रहे थे। इस वजह से भीड़ अधिक होने लगी थी।
शुक्रवार को 100 शैया अस्पताल की एक्सरे मशीन में नया कंट्रोल पैनल लगाकर सही किया गया। इधर 50 शैया में लगी मशीन ठीक नहीं हो सकी। शनिवार को कानपुर से आए इंजीनियरों ने फ्यूज बदल कर उसे चालू कर दिया। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि एक्सरे मशीन का फ्यूज उड़ गया था, जिस वजह से बंद हो गई। नया फ्यूज लगने पर उसे फिर से चालू कर दिया गया। अब दोनों मशीनें सुचारु रुप से चालू हैं।