फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकों पर गलत नाम, नहीं मिल पाई धनराशि

विज्ञापन
अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ झोपड़ी में बैठी पीड़ित नीलम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। क्षेत्र के ढिकियापुर डेरा में 25 अप्रैल को दो बहनों ने आर्थिक तंगी व मां की बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। जिला प्रशासन ने परिवार को आर्थिक मदद के लिए दो चेकें जारी कीं। जिसमें नाम गलत होने से पीड़ित परिवार को आज तक लाभ नहीं मिला। इधर बैंक ने चेक वापस कर दी हैं।
विज्ञापन

ढिकियापुर डेरा निवासी स्व. अशोक नाथ की दो बेटियों पूनम (18) और सपना (17) ने आर्थिक तंगी व मां नीलम की टीबी की बीमारी का इलाज न करा पाने से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दी थी। इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के लोगों को झकझोर दिया था। घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी।
जिसमें कई योजनाओं में पात्र होते हुए भी पीड़ित परिवार को लाभ नहीं मिल रहा था। प्रशासन ने खुद को बचाते हुए तुरंत आवास, पेंशन के साथ आर्थिक मदद का भरोसा दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर रेडक्रास सोसायटी व जिला प्रशासन की ओर से 25 हजार व 30 हजार रुपये की चेक जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसमें मां नीलम का नाम अंग्रेजी में गलत था। जबकि नीलम के पति स्व. अशोक नाथ की जगह अशोक कुमार लिखा था। सेंट्रल बैंक कंचौसी के मैनेजर मनीष कटियार ने बताया कि चेक पर नाम गलत होने और खाता केवाईसी न होने पर चेक वापस किया गया। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि चेकों में नाम सही कर भिजवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें