फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे भगौतीपुर में चल रहे दो दिवसीय विशाल दंगल में आखिरी दिन छह मुकाबले हुए। भारी संख्या में जुटी भीड़ दर्शकों के दमखम की सराहना में तालियां बजाती नजर आई। दिन भर चली कुश्तियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला मुकाबला कानपुर के छोटू और एटा के भंवर सिंह के बीच हुआ। दमखम दिखाते हुए छोटू ने जीत दर्ज करते हुए तीन हजार रुपये का नगद इनाम जीता। इसके बाद दूसरा मुकाबला भिंड निवासी नितिन और प्रयागराज के समर बहादुर के बीच हुआ। समर बहादुर ने जीत दर्ज करते हुए 5500 रुपये का नगद इनाम लिया।
तीसरा मुकाबला कन्नौज के भीम और भरथना के प्रीतम के बीच हुआ। जिसमें भीम विजयी हुए। दो हजार का नगद इनाम मिला। इसके बाद चौथा मुकाबला मेरठ के प्रांशु और मुरैना के तालिब के बीच हुआ। जिसमें दोनों बराबर पर रहे। पांचवां मुकाबला वृंदावन के गौरी पांडेय और बनारस के शाहिद के बीच हुआ। गौरी पांडेय ने जीत दर्ज करते हुए 11 हजार रुपये का नगद इनाम जीता।
विज्ञापन

वहीं छठा मुकाबला मथुरा के धर्मवीर और बरेली के राजा के बीच हुआ। जिसमें धर्मवीर ने जीत दर्ज करते हुए 2200 रुपये का नकद इनाम जीता। दंगल कार्यक्रम के दौरान आयोजकों में गजेंद्र सिंह सेंगर, अरविंद कुमार सविता, प्रधान ग्राम भगौवतीपुर, लालू सिंह, हरि मिश्रा, देवेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र कुमार दुबे, छुन्नु सेंगर, गोलू चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें