बिधूना। मंगलवार को बिधूना के राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में जिला स्तरीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय क्रीड़ा सचिव उदय प्रताप सिंह जादौन व सुरेंद्र प्रकाश पाठक ने प्रधानाचार्य प्रजेश सेंगर की मौजूदगी में किया।
जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज, पारस इंटर कालेज बिधूना, उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसोल, रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
ताइक्वांडो में बालक वर्ग में 14 वर्षीय में पराग इंटर कॉलेज के 23 किलो वर्ग में छात्र सेजल प्रथम, 32 किलो वर्ग में श्रेयस श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान व देवांश सेंगर द्वितीय, वरूण शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 35 किलो वर्ग में मृत्युंजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38 किलो वर्ग में आकर्षित गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे।
42 किलो वर्ग में मंयक सिंह ने प्रथम व जिमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो वर्ग में देवांश प्रथम व रैपिड ग्लोबल के चित्रांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग भार में पराग इंटर काॅलेज के छात्रों ने बाजी मारी।
बालिकाओं के 17 वर्षीय वर्ग में राजकीय विद्यालय की बालिकाओं का दबदबा रहा। जिसमें 32 किलो वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम व 45 किलो वर्ग में प्रांशी प्रथम, छवि द्वितीय व सलौनी तृतीय स्थान पर रहीं। 48 किलो वर्ग में सपना प्रथम, 70 किलो वर्ग में श्रृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज का नाम रोशन किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रजेश सेंगर, मुकुल यादव, गरिमा गुप्ता, विनीता देवी, स्मृता, कंचन, पूनम, शीला देवी, प्रियंका यादव समेत शिक्षक आदि रहे।