फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका विद्यालय के छात्रों को बताई गई पुलिस की कार्यशैली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विशेष पुलिस कैडेट्स अभियान के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीराबाद स्थित राजकीय बालिका विद्यालय के छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के विषय में बताया गया। इस दौरान उन्हें कचहरी व महिला थाना परिसर का भी भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को विशेष पुलिस कैडेट्स (एसपीसी) अभियान के तहत एसआई निशा शर्मा ने छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया। उन्होंने छात्राओं को पुलिस के काम करने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही कार्यालय में रखे कंप्यूटर व वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा वायरलेस सेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। एसआई निशा शर्मा ने बताया कि पुलिस को किसी भी सूचना के लिए सभी का सहयोग लेना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को निडर रहने के गुर बताए। कहा कि किसी भी गलत व्यक्ति का मुकाबला करने के लिए अपने अंदर के डर को बाहर निकालकर साहस को हमेशा जिंदा रखें। जिससे जरूरत पड़ने पर अपने साहस के बल पर उसका पूरी ताकत के साथ मुकाबला कर सकें। पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 1076, 112 जारी किए गए हैं। इनका जरूरत पड़ने पर उपयोग करें। इसके उपरांत छात्राओं को कचहरी का भी भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें