फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपकरण अपनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय सभागार में एएसपी ने कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कोचिंग संचालकों से सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। खासतौर से सीसीटीवी व फायर उपकरणों पर जोर दिया।
विज्ञापन

एएसपी कमलेश दीक्षित ने कहा कि कोचिंग सेंटर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना आवश्यक है। यह छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों व फायर उपकरणों की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि इससे कोचिंग पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों से समय-समय पर फीडबैक लेने व कोचिंग सेंटर के आसपास खड़े रहने वाले संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी, एसपी व एएसपी को फोन पर या मिलकर अवगत कराने को कहा। जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें