कंचौसी/दिबियापुर। कंचौसी और दिबियापुर में बुधवार को लॉकडाउन के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी कर बैंक व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की।
कंचौसी-सहायल-लहरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक कर्मियों, पुलिस कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। भाजपा सहायल मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत, मंडल महामंत्री रविंद्र सिंह सेंगर, भाजपा नेता विजय शंकर अग्निहोत्री, रवि भदौरिया ने डॉ. सजंय बाजपेयी, स्टेट बैंक के प्रबंधक, लहरापुर बैंक प्रबंधक, कंचौसी सेंट्रल बैंक के प्रबंधक व पुलिस चौकी प्रभारी रामप्रकाश आदि को फूलमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उधर, दिबियापुर में कोरोना योद्धाओं के रूप में मुस्तैद पुलिस कर्मियों का स्वागत किया गया। बेला रोड दिबियापुर पर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, मूलेंद्र सिंह एवं शाकिर अली समेत अन्य पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूर्व सभासद अजय पोरवाल, गोपाल पोरवाल, राम अवतार बाथम, हरिओम, रवि, शिवपाल, अमित, जयंत एवं शुभम आदि मौजूद रहे। लोहियानगर निवासी धर्मेंद्र सिंह एवं उनके साथियों द्वारा थाना प्रभारी व पूरी टीम को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इधर, क्षेत्र के हरचंदपुर में दिबियापुर तिराहे पर समाजसेवियों ने हरचंदपुर चौकी इंचार्ज राम खिलाड़ी यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों का जय सिंह पाल व राजीव आर्या सहित ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।