फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिन में नहीं शुरू हो सका काम, यमुना पुल पर पैदल निकलते रहे लोग

Thu, 17 Jul 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
यमुना नदी के पुल पर रास्ता रोके जाने के बाद भी निकलते लोग। - फोटो : यमुना नदी के पुल पर रास्ता रोके जाने के बाद भी निकलते लोग।
विज्ञापन
औरैया। शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल पर बुधवार को दोनों छोर पर बैरियर लगा दिए गए। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं दिन में काम शुरू न होने से लोग पैदल ही पुल से आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

जालौन व औरैया के बीच सफर करने वाले लोगों को दोनों बैरियरों के बीच डेढ़ किमी. का सफर पैदल पार करना पड़ा। बैरियर बाद खड़े आटो व ई-रिक्शा से बाद का सफर राहगीरों ने पूरा किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
यमुना पुल की बेयरिंग में आई खामी को दूर करने के लिए मरम्मत कार्य होना है। एक माह के लिए यमुना पुल पर वाहनों का आवागमन रोका गया है। बुधवार को पुल के दोनों छोर पर बैरियर लगाकर पूरी तरह से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, लेकिन पैदल आना जाना जारी रहा। इस दौरान पैदल निकले लोग उमस से परेशान रहे। पुल पर पुलिस भी तैनात रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें