फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला बिधूना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर डीसीएम ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

गांव लुखरदौरा निवासी गोल्डी (35) पत्नी सनोज पाल अपने ममेरे भाई शनि व तीन वर्षीय पुत्र पीयूष के साथ बाइक से बिधूना बाजार जा रहीं थीं। बेला बिधूना मार्ग पर नदी पुल के समीप पीछे से डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोल्डी डीसीएम के नीचे आ गई। कोतवाली पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। चालक का पता नहीं चल सका है।
नहीं मिला एंबुलेंस का नंबर
हादसे के बाद लोग एंबुलेंस और यूपी 112 का नंबर मिलाते रहे लेकिन फोन नहीं लगा। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा की सहायता से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें