फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा में स्लीपर बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों को सहार सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने कन्नौज जिले के करसाह निवासी रामप्रकाश (32) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेला के नंदपुर कोहराई निवासी सुरेश चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बाइक चालक हेलमेट लगाए था। बस चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि यहां एक माह में मार्ग दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क पर मोड़ पर झाड़ियों की वजह से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बस को पकड़ने के लिए नजदीकी थानों में वायरलेस से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें