फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के दो माह बाद महिला हुई गर्भवती, विभाग पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नसबंदी कराने के दो माह बाद जनेतपुर गांव की महिला गर्भवती हो गई। महिला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के जनेतपुर निवासी महिला ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। गांव की आशा के कहने पर 21 जनवरी 2021 को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था। इससे पहले सभी जांच भी कराई गई थी। आरोप है कि दो माह बाद अस्पताल में फिर से जांच कराने पहुंचीं तो गर्भवती निकली। इस पर उसने महिला डॉक्टर से समस्या बताई। लेकिन किसी ने उसकी बात पर गौर नहीं किया। महिला का आरोप है तब से लेकर अब तक वह कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुकी है। आशा से भी कई बार शिकायत की लेकिन उसने भी अनसुना कर दिया। सुनवाई न होने पर पिछले चार दिन से अफसरों के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने बताया कि नसबंदी के बाद से अब तक उसे मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो हजार रुपये भी नहीं मिले हैं।
कभी-कभी एक-दो मामलों में ऐसा हो जाता है। हालांकि इसमें पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा। इसके लिए पहले वह सभी कागजात लेकर कार्यालय में दिखाए। निश्चित तौर पर उसकी मदद की जाएगी।- डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें