फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24- अनुपि्रया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुर हजरतपुर में शनिवार को 20 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। महिला की शादी पांच माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

घटना के बाद ससुरालीजन मौके से भाग गए। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
गांव काजीपुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत की पत्नी अनुप्रिया (20) का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अनुप्रिया की शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी। महिला का मायका इटावा जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला धूमनपूरा में है।
घटना की जानकारी मिलते ही बिलखते हुए मायके वाले मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि अनुप्रिया की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना के बाद पति धर्मेंद्र समेत घर के अन्य सदस्य मौके से भाग गए, जबकि सास घर थीं। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें