फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अजीतमल सीएचसी में पंखे बंद, पसीने से तर मरीज-तीमारदार

Sun, 05 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, अस्पताल में लगे ज्यादातर पंखे बंद पड़े हैं। पंखों की मामूली खराबी को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी में 400 से ज्यादा मरीज पहुंचे। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं कई मरीज बिना लाइन के ही एक साथ डॉक्टर के कमरे में पहुंच गए। स्थिति उस समय और खराब हो जाती है जब डॉक्टर कक्ष और ओपीडी में लगे पंखे बंद पड़े रहते हैं।
मरीजों ने बताया कि न तो इमरजेंसी वार्ड में पंखे चल रहे हैं और न ही ओपीडी में। हालांकि, अस्पताल परिसर में जहां स्टाफ एवं अधिकारी बैठते है, वहां पंखे चलते हुए नजर आए। इससे मरीजों में नाराजगी और बढ़ गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि हाल ही में कई पंखे खराब हो गए हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी पंखों को सही कराकर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें