फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर मिला महिला का शव

Thu, 20 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में एक महिला का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। किसी काम से पहुंचे पड़ोसियों की नजर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे पर उतारा। उधर, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला का पति ट्रक चलाने गया था। कमरा अंदर से बंद था। ऐसे में पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी राजेश कुमार दोहरे की 28 वर्षीय पुत्री अनुराधा ने गांव द्वारिकापुर निवासी ट्रक चालक अवधेश कुमार के साथ अगस्त 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। ग्रामीणों के मुताबिक घरवालों से अलग पति-पत्नी प्रेमपूर्वक रह रहे थे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व ही अवधेश ट्रक चलाने चला गया था। बुधवार की शाम करीब छह बजे किन्हीं कारणों से अनुराधा ने घर अंदर कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष और ट्रक चालक पति को सूचना दी। डेढ़ घंटे के बाद भी मृतका के मायके के लोग मौके पर नहीं पहुंचे।
जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें