फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में महिला की हत्या, पति व बेटों पर आरोप

विज्ञापन
फोटो-13एयूआरपी-13- घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस।संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल/अटसू (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में खाली पड़े मकान में खून से लथपथ महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो सिर के बायीं ओर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की बहन ने बहनोई और उनके पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की छानबीन कर रहीं हैं।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर अटसू निवासी गुड्डी देवी (45) पत्नी भगवान का खून से लथपथ शव बुधवार को उनके पुराने घर मोहद्दीपुर में चारपाई पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। गुड्ड़ी के सिर पर बायीं ओर कुल्हाड़ी से वार किया गया था।
घटना की जानकारी पर पहुंची गुड्ड़ी की बहन पूनम पत्नी गजेंद्र निवासी मिहौना मध्यप्रदेश ने बताया कि बहन का पति से तीन साल से विवाद चल रहा था। इस कारण वह कानपुर देहात के जरहौली सिकंदरा स्थित मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि उसने अपने जेवर बहन गुड्डी के पास रखे थे। उन्हें लेने वह 10 अप्रैल को आई थी। तभी से बहनोई घर पर नहीं है। यहां आने पर गुड्डी ने बताया कि गहने और कुछ जमीन उसके जीजा भगवान ने बेच दिए हैं।
पूनम ने बताया कि मंगलवार की सुबह गुड्ड़ी के पुत्र गौरव, सौरभ और विपिन उसे जमीन बलकट रखने की बात कहकर मोहद्दीपुर ले गए थे। शाम तक न आने पर पूछा तो ये लोग गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई और रात में ही पुलिस से शिकायत की। बुधवार सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली। उसने बहनोई और उनके पुत्रों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
समय से पुलिस छानबीन करती तो बच सकती थी जान
पूनम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात अटसू चौकी में बहन गुड्डी के घर न पहुंचने की शिकायत की थी। यदि समय रहते पुलिस छानबीन करती तो उसकी जान शायद बच जाती। उधर घटना के बाद से तीनों पुत्र भी गायब है। सभी के मोबाइल भी बंद हैं। मृतका के रिश्तेदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला के घर न पहुंचने की शिकायत मिलने पर पुलिस करीब रात आठ बजे मोहद्दीपुर गांव गई थी। उसके पुराने घर में बाहर से ताला लगा था। इस पर पुलिस लौट आई थी। सुबह एक बार फिर जानकारी के लिए पहुंची और आशंका होने पर जब अंदर गई तो चारपाई पर शव पड़ा मिला। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -प्रदीप कुमार, सीओ अजीतमल।

फोटो-13एयूआरपी-12- मृतक गुड्डी की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें