फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हैलट में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विनीता देवी की फाइल फोटो। - फोटो : विनीता देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के दहगांव में दंपती के बीच विवाद के बाद 17 जनवरी को महिला की हालत बिगड़ गई। पति महिला को उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले गया। इस बीच मायके पक्ष के लोगों ने महिला की सुध लेने के लिए कई बार मोबाइल फोन से संपर्क किया।
विज्ञापन


बाद में पति ने महिला के भर्ती होने की बात मायके पक्ष को बताई। मायके पक्ष के हैलट पहुंचते ही पति फरार हो गया। महिला मृत हालत में मिली।

ऐसे में पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके पक्ष के लोग शनिवार को गांव पहुंचे। वहां ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, रविवार को थाना पहुंचकर महिला को जहर देकर मार देने का आरोप पति पर लगाया। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

थाना पहुंचे बिधूना के समाइन गांव निवासी विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि उसकी बहन विनीता देवी (32) की शादी दहगांव निवासी आशुतोष के साथ 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद आए दिन उसका पति बहन की मारपीट व प्रताड़ित करता था। कई बार समझाया गया। लेकिन बहनोई बहन को परेशान करता रहा। 16 जनवरी की शाम को बहनोई ने बहन को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

17 जनवरी को फोन पर बात करनी चाही तो बहनोई ने फोन काफी देर बाद उठाया। बताया कि विनीता की तबीयत खराब है। हैलट अस्पताल कानपुर ले आए हैं। सूचना पर मायके पक्ष के अन्य लोगों के साथ वह कानपुर अस्पताल पहुंचा। वहां बहनोई मायके पक्ष को देख मौके से फरार हो गया।

विनीता मृत अवस्था में मिली। बहनोई ने जहर देकर बहन को मार डाला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को दहगांव लेकर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से पंचदाग देकर अंतिम संस्कार कराया। ससुरालीजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

रविवार को थाने में तहरीर दी। दिबियापुर थाना के क्राइम इंस्पेक्टर रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 16 जनवरी की शाम पति पत्नी का आपस में झगड़ा होने के बाद 17 जनवरी की सुबह विनीता की हालत बिगड़ने की बात सामने आई है।

ससुरालीजन उसे कानपुर अस्पताल में उपचार कराने ले गए थे। जहां शनिवार को मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें