फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया चैनसुख में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे पर झूलता मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति, ससुर व सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव बिरिया निवासी मनीषा देवी (22) पत्नी विनय कुमार का शव रविवार की सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने भी पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मनीषा देवी के पिता गंगा प्रसाद निवासी गांव बैना थाना राजपुर जिला कानपुर देहात ने बताया कि 22 मई 2019 को मनीषा का विवाह गांव बिरिया निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र विनय कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव फंदे पर लटका दिया। बताया कि उसकी पुत्री के पैर जमीन से छू रहे थे। इससे साफ प्रतीत होता है कि हत्या की गई है।
पिता गंगा प्रसाद ने पुत्री की हत्या किए जाने को लेकर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से मनीषा के पति विनय कुमार, ससुर प्रमोद कुमार व सास को हिरासत में ले लिया है।इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें