फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन का हंगामा

Sat, 06 Dec 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6-ज्योति का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित मां हॉस्पिटल में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजन ने संचालक और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजन को समझाया। पुलिस ने स्टाफ को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी अरविंद कुमार की ससुराल दिबियापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर में है। उनकी गर्भवती पत्नी ज्योति फिलहाल मायके में थी। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए। पति अरविंद का आरोप है कि वहां एक स्वास्थ्यकर्मी ने उन्हें तिलक नगर स्थित मां हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद परिजन उसे मां हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ ने ऑपरेशन करने की बात कही। स्टाफ ने परिजन से रुपये का इंतजाम करने कि लिए भी कहा। इसी बीच ऑपरेशन से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ज्योति की तबीयत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोग कुछ कर पाते, इससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पति ने अस्पताल संचालक और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें