फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में जल्द बढ़ेंगी पीजी कोर्स की सीटें

Sat, 06 Dec 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2- मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का जायजा लेते अधिकारी। स्रोत:कर्मी - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज चिचौली में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) रेस्पिरेटरी मेडिसिन की सीटें बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों, इंफ्रास्ट्रक्चर व शैक्षणिक मानकों का आकलन रहा।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी के साथ ही चिकित्सा शिक्षा को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस कड़ी में पीजी कोर्स के शुभारंभ की तैयारी बनाई जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य टीम का आना मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम दिख रहा है। निरीक्षण करने वाली राष्ट्रीय टीम में विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह मुख्य रूप से रहे।
विज्ञापन

टीम ने विभाग में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों, क्लीनिकल सेवाएं, फैकल्टी क्षमता और प्रशिक्षण की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था को जांचा गया। टीम ने अस्पताल और कॉलेज की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया। पीजी कोर्स चलाने की संभावनाओं को लेकर टीम संतुष्ट नजर आई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि कॉलेज में रेस्पिरेटरी मेडिसिन डीएनबी सीट को लेकर राष्ट्रीय टीम ने व्यवस्थाएं देखी हैं। टीम की संस्तुति पर इन सीटों को हरी झंडी मिलेगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में यह बड़ा कदम होगा।
पीजी सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद एमबीबीएस कोर्स पूरा करने वाले युवा डॉक्टरों को विशेषज्ञता पाने का अवसर मिलेगा। रेस्पिरेटरी मेडिसिन में विशेषज्ञ बनने का मौका मिलेगा। इस कोर्स से औरैया सहित आसपास के जिलों में श्वसन व चेस्ट रोगियों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
विज्ञापन

टीम के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह, सीएमएस डॉ. जसवंत रत्नाकर, विभागाध्यक्ष (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) डॉ. मनोज मेघवानी व बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. राहुल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें