फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अहमदाबाद में महिला की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। कस्बा निवासी एक महिला की अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान 23 जुलाई को मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर हाथ की जगह पेट का ऑपरेशन कर देने से महिला की जान जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
अयाना निवासी आश्रम बाबू दोहरे अहमदाबाद में परिवार के साथ रहकर निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। बताया कि 14 जुलाई को घर में काम करने के दौरान पत्नी अंशु देवी (32) फिसल कर गिर गईं थी।
अहमदाबाद में पास के एक अस्पताल में पत्नी का उपचार करवाया। 23 जुलाई को दोबारा अस्पताल में उपचार करवाने के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ गई तो वहां के डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी के पेट में टांके लगे मिले हैं। हाथ की बजाय पत्नी के पेट का ऑपरेशन कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें