फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ नंबर पिलर से निकाली गईं दो खराब बेयरिंग

Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
यमुना पुल के पिलर में किया गया प्लास्टर । - फोटो : यमुना पुल के पिलर में किया गया प्लास्टर ।
विज्ञापन
औरैया। यमुना पुल पर आवागमन को सुगम बनाने को कार्यदायी संस्था पुल की खामियों को दुरुस्त करने में जुटी है। पुल की मरम्मत में पहले तकनीकी टीम ने पिलर नंबर सात व छह नंबर में नई बेयरिंग फिट की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने पिलर नंबर आठ की खराब बेयरिंग निकाली। रविवार को इस पिलर में निकाली गई खराब बेयरिंग की जगह पर नई बेयरिंग डाली जाएंगी। शेरगढ़ के यमुना पुल पर इन दिनों पूरी तरह से आवाजाही पर रोक है।
शनिवार को आठ नंबर पिलर की दो खराब बेयरिंग निकाली गईं। इसके साथ ही पिलर के अंदर ग्राइंडिंग का काम किया गया। उखड़े हुए प्लास्टर को ठीक किया गया। उधर, पिलरों पर प्लास्टर भी कराया जा रहा है। तेज बहाव के बीच जहां तहां हटी कंक्रीट पर सीमेंट लगाई कराई जा रही है। इस काम से पिलरों को और भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं शेरगढ़ घाट को जाने वाली रोड के पास पुल के पहुंच मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। वाहन के साथ साथ यहां पर दो दिनों से लोगों की पैदल आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे में यहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें