फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन ऑयल पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को तड़के सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल न हो सकी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में सोमवार को तड़के लगभग ढाई बजे एक महिला हाईवे पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला का शरीर क्षतविक्षत हो गया। इससे मांस के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए।
उधर घटना की सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त न हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि लोगों से पूछताछ में सिर्फ इतना पता चल सका है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि महिला सड़क किनारे रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों की साथी प्रतीत होती है। फिर भी उसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें