फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साड़ी से फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Sat, 27 Sep 2025 07:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर में गुरुवार शाम सात बजे एक महिला ने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की नजर पड़ी तो चीख-पुकार के बीच शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गांव पन्हर निवासी रोशनी (27) पत्नी रोहित तिवारी शादी के बाद से पति व ससुर के साथ शहर के मोहल्ला तिलकनगर में रह रही थी। उसका एक साल का बच्चा भी है। परिजनों के मुताबिक पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। गुरुवार शाम सात बजे के करीब रोशनी गांव पन्हर में थी। जहां उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव फर्श पर रखा मिला।
सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। गले में फंदा कसने के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में मामला फंदा लगाकर जान देना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें