औरैया। जिले में आज से बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की 4-जी सुविधा शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीहड़ के अयाना क्षेत्र में सडरापुर गांव में दूर संचार विभाग की 4-जी साइट का ऑनलाइन वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इससे गांवों में बीएसएनएल सेवा और मजबूत हो जाएगी।
जिले में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में 10 हजार से ज्यादा बीएसएनएल के उपभोक्ता है। अभी तक जिले में बीएसएनल की 4-जी सुविधा नहीं मिल रही थी। जिले का पहला 4-जी टावर बीहड़ के लिए चुना गया है। अयाना क्षेत्र के गांव सडरापुर में पीएम व सीएम वर्चुअल तरीके से दूर संचार विभाग की 4-जी साइट का शुभारंभ करने जा रहे हैं। बीएसएनएल के एसडीओ ब्रज बिहारी ने बताया कि शनिवार को पीएम व सीएम अयाना के सडरापुर में 4-जी साइट का आनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव क्षेत्र में अन्य टावर भी भी स्थापित किए जाएंगे।