फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अलाव तापते समय महिला झुलसी, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सर्दी से निजात के लिए अलाव की एक मात्र सहारा दिखाई दे रहा है। बुधवार की देर शाम अलाव तापते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। गंभीर हालत में महिला को 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव देवरपुर निवासी राखी (21) मंगलवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे घर के बाहर दरवाजे के पास जल रही आग के पास बैठी थी। अलाव तापने के दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बढ़ते देख वह चीखने लगी। आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर किसी तरह महिला की जान बचाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें