फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला ने पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। पति की करतूतों से परेशान एक महिला ने बिधूना कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई। सुनवाई न होती देख पीड़िता ने एसपी चारू निगम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जहां से जारी हुए आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
मंगलवार को कस्बा बिधूना के मोहल्ला सूरजपुर निवासी रुची पत्नी कलपेंद्र चौहान ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपने पति कलपेंद्र चौहान के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने पति आरोप लगाया कि पति ने उसे प्रताड़ित कर हत्या करने का प्रयास किया है। रुचि ने बताया कि 11 अप्रैल को पति ने मारपीट कर सर पर हत्या के उद्देश्य से कुल्हाड़ी से वार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गई थी। बताया कि पति का चाल चलन भी ठीक नहीं है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बिधूना पुलिस को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 11 अप्रैल को खून से लथपथ वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराकर वापस भेज दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संज्ञान लिया। इसके बाद मुकदमा बिधूना कोतवाली में मंगलवार को दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें