फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी अधिवक्ता मंगलवार बाइक से सहार किसी मित्र की बेटी की लगुन में निमंत्रण खाने जा रहे थे। जहां से बेला-बिधूना मार्ग पर सहार मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे घायलावस्था में गिर गए। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने किसी व्यक्ति को घायलावस्था में पड़ देख पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल अधिवक्ता को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। जहां डाक्टर ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है। जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर साथी अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन




लोहिया नगर निवासी राजस्व अधिवक्ता पंकज बंधुवर 45 पुत्र फूल सिंह पाल मंगलवार शाम बाइक से सहार निवासी किसी मित्र की बेटी की लगुन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शाम लगभग पौने आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक बेला-बिधूना मार्ग स्थित सहार मोड़ पर पहुंची ही थी। कि तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अधिवक्ता बाइक समेत घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। टक्कर लगने से कार में खराबी आ गई। जिससे चालक कार को घटना स्थल से थोड़ी दूर खड़ी करके भाग गए। उधर घायल अधिवक्ता के काफी देर तक सड़क पर पड़े होने से उनके शरीर का काफी खून बह गया। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति पर पड़ी। जिस पर उन्होंने फोन से एंबुलेंस व डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को लेकर सीएचसी बिधूना पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक अधिवक्ता के दो बच्चे हैं। हिमांशु व करन। पत्नी रीना ने बताया कि शाम को घर से सहार में मित्र की बेटी के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को बरामद कर लिया गया है। कार किसकी है, इसकी छानबीन की जा रही है। साथ ही अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें