दिबियापुर (औरैया)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताएं 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच आयोजित हुईं थी।
विजेता बच्चों को प्रबंधक डॉ. सुयश शुक्ला, डॉ. अजब सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या श्रीमती विजय ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकधला, निबंध, यातायात क्विज, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
इसमें शीर्ष अंक पाने वाले 21 छात्र-छात्राओं में से छह विजेता सचिन श्रीवास्तव, किशन कुमार, श्रद्धा दीक्षित, आकृति, रंजना और कल्पना को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन एसपी सुनीति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। शेष बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुयश शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य डॉ.अजब सिंह, प्रधानाचार्या ने विद्यालय में सम्मानित किया।
शनिवार को पुरस्कृत प्रतिभागी बच्चों में सचिन श्रीवास्तव, कोमल, निशा, आकृति, नीरेश कुमार, हिमांशु, शिवा गौतम, भूमि, रंजना, प्रांशु, कल्पना कुमारी, साधना राजपूत, हिमांशु कुमार, किशन कुमार, सोनम, कौशल कुमार, प्रियंका राठौर, श्रद्धा दीक्षित, आशी कुमारी, रजनी पाल व रोहिणी शामिल रहे। विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह, डॉ. अमन, जितेंद्र कुमार, देवानंद, अजय मिश्रा आदि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।