फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई हवा की रफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 05:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। इसके बावजूद दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन




कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस था। हवा की रफ्तार में भी कमी आई है। शुक्रवार को हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी, जबकि शनिवार को यह घटकर 11 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई।



किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार हो रही है। यदि हवा तेज चलती है और खेतों में पानी लगा होता है तो गेहूं गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हवा की रफ्तार कम रहना फसल के लिए बेहतर माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी बनी रहने और मौसम सामान्य रहने पर पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें