अटसू। निपुण भारत मिशन के तहत संकुल अटसू टाउन के उच्च प्राथमिक विद्यालय जानिस नगर में शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद डायट प्रवक्ता डॉ. विजय राजपूत ने शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले व मेधावियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता व शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने कहा कि छात्र नियमित रूप से विद्यालय आकर पढ़ाई करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल सामग्री और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रामजीवन शर्मा, उमा मिश्र, राधा, विनीत गुप्ता, शैलेंद्र पाल, अरुण तोमर, अनुपम शुक्ला, सभासद शिवांगी व जलेंद्र सिंह सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।(संवाद)