फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी हत्या का था आरोप, वह जिंदा पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के चिटकापुर निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ससुरालीजनों पर बेटी को मारकर गायब करने की शिकायत की थी। शुक्रवार शाम को महिला अपने भाई के साथ थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के मंसुखपुर निवासी नीतू अपने ससुराल से 27 जून की रात अचानक लापता हो गई थी। चिटकापुर अजीतमल निवासी पिता शिवनाथ सिंह ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। पुलिस और परिजन महिला की खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार सुबह महिला नीतू अपने भाई के साथ थाने जा पहुंची।
पुलिस ने महिला को जिंदा देख राहत की सांस ली। नीतू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को ससुरालियों ने मारपीट की थी। इस पर वह डेढ़ वर्ष की बच्ची लवी को छोड़ कर बस से दिल्ली चली गई थी। इसके बाद वह एटा फिर दिबियापुर पहुंची। दिबियापुर आने के बाद भाई को फोन कर बुलाकर थाने आई। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद उसे पिता के सुपुर्द कर दिया है। बताया कि ससुरालियों के खिलाफ पहले से ही दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें