फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 200 बीघा जलमग्न खेतों की राजनीतिक दल कब लेंगे सुध

Mon, 08 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी09 - पानी से डूबे खेत। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बे से सटे घेरा, कैंझरी व जमुहां गांव के 200 बीघा खेत साल 2019 से जलमग्न हैं। मैनपूठ नाले की निकासी दुरुस्त न होने की वजह से फसलें नहीं उग पा रही है।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन जितनी अनदेखी कर रहा है। उतनी ही अनदेखी राजनीतिक दल भी कर रहे हैं। कोई भी सुध नहीं ले रहा है।
घेरा निवासी नागेंद्र सिंह, दीपू पाल, राघवेंद्र प्रताप, राजवीर सिंह, चंद्रपाल, मोहित पाल, शरीफ खान, सरमन लाल और नितिन दुबे समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जलनिकासी अवरुद्ध होने के पीछे मैनपूठ नाले पर अतिक्रमण है।
कागजों में यह नाला आठ फीट का है, लेकिन कई जगह पर लोगों ने नाले पर अवैध निर्माण करते हुए अतिक्रमण कर लिया है। कुछ जगह पर नाले का दायरा दो से डेढ़ फिट का ही रह गया है। ऐसे में क्षेत्र के 200 बीघा खेत डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

यह समस्या साल 2019 से चली आ रही है। साल के आठ माह खेत पानी से डूबे रहते हैं। ऐसे में फसलें नहीं उग पा रही हैं। राजनीतिक दलों के लोग केवल चुनाव के दौरान ही आते हैं। उसके बाद वह इस समस्या की सुध नहीं लेते हैं।
यह मामला सभी के संज्ञान में है, लेकिन समस्या का हल निकालने से प्रशासन से लेकर राजनीतिक दल भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। समस्या बताने पर राजनीतिक दलों के लोग आश्वासन देकर निकल जाते हैं।

क्या बोले राजनीतिक दलों के प्रमुख
मुद्दा उठाया जाएगा
200 बीघा खेत जलनिकासी बेपटरी होने से डूबे हुए हैं। जिला प्रशासन से इस मामले को लेकर निस्तारण का मुद्दा उठाया जाएगा। किसानों की समस्या को दूर कराया जाएगा।- सर्वेश बाबू गौतम, जिलाध्यक्ष सपा
जरूरी प्रयास करेंगे
घेरा, कैंझरी व जमुहां में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन दूर कराएगा। इसके लिए जरूरी प्रयास भी किए जाएंगे। किसानों की समस्या को प्राथमिकता से दूर कराया जाता है।- डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें