फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दादी ने डांटा तो युवती ने फंदा लगा की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसी बात को लेकर दादी के डांटने पर युवती ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। तभी पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव साला का है। गांव निवासी मोनिका (18) शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर पर थी। किसी बात को लेकर दादी व अन्य परिजनों ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर मोनिका ने खुद को दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और मोनिका को फंदे से नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें