घर बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : घर बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्चा में किसी बात को लेकर पिता के डांटने से खफा किशोरी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मुर्चा निवासी राजकुमार प्रजापति मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है। राजकुमार की पुत्री माया (17) ने शनिवार सुबह चक्की पर गेहूं पिसाने गई थी। लौटने के बाद वह घर के एक भूसे वाले कमरे में पहुंची और फंदा लगा लिया। भूसा लेने पहुंचे राजकुमार की शव पर नजर पड़ी तो चीख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राजकुमार की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिसके बाद किशोरी ने फंदा लगाया लिया। मृतका का एक छोटा भाई भी है।