फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बराती को मारा थप्पड़ तो चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

Wed, 14 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट थाना क्षेत्र के नूराबाद गांव में सोमवार रात डीजे पर डांस करने के दौरान विवाद हो गया। बराती को थप्पड़ मारने से ग्रामीणों और बरातियों में ईंट-पत्थर चल गए। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव निवासी अनवेश कुमार दोहरे की बेटी प्रिया की शादी एरवाकटरा थाना क्षेत्र के पखनगोई निवासी बेचेलाल के पुत्र सूरजपाल से तय हुई थी। उनकी सोमवार रात गांव नूराबाद में बरात आई थी।
रात करीब एक बजे बराती व गांव के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी युवक ने डांस कर रहे एक बराती को थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद हो गया।
गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज कर बरातियों के साथ मारपीट दी। इस दौरान ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में गांव पखनगोई निवासी बराती रघुपाल सिंह, मोहित सिंह, विक्की, दीपक व संजू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एरवाकटरा सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

घायल रघुपाल सिंह के पिता तेज सिंह ने दो नामजद व पांच अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें