फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक करोड़ 19 लाख से वेट प्रोसेसिंग प्लांट का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगरीय निकाय की ओर से एक करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपये से तीन स्थानों पर वेट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जगह चिह्नित करने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से टेंडर की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे जिले में ही कंपोस्ट खाद और सीएनजी तैयार करने की योजना को साकार करने की दिशा में काम किया जाएगा।
गीले कचरे को एकत्रित कर उससे कंपोस्ट खाद और सीएनजी तैयार करने के प्लांट निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन की रूपरेखा बन चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत एक करोड़ 19 लाख 94 हजार रुपये के बजट से वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से सौंधेमऊ स्थित एमआरएफ सेंटर के अलावा कस्बा खानपुर व पैगंबरपुर में जगह चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

प्लांट निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी गई है। इस प्लांट के लग जाने से जिले में तैयार कंपोस्ट खाद और सीएनजी से होने वाली आय से नगर पालिका परिक्षेत्र में विकास कार्याें को गति मिलेगी।
विज्ञापन


वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। प्लांट निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। -रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें