सुभाष चौराहे के पास जलते अलाव के पास मौजूद लोग व मवेशी।
- फोटो : सुभाष चौराहे के पास जलते अलाव के पास मौजूद लोग व मवेशी।
औरैया। बृहस्पतिवार दोपहर निकली धूप ने शीत लहर और गलन से लोगों को राहत दी। सूरज के निकलने से पहले और ढलने के बाद फिर मौसम सख्त देखने को मिला। हालांकि, दोनों ही तापमान में उछाल देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद मौसम में ठंडक कम होने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज डे घोषित किया था। सर्दी अधिक होने की संभावना जताई थी, लेकिन मौसम इसके विपरीत देखने को मिला। सुबह लगभग नौ बजे तक धुंध रही। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही चटक धूप खिली और लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुधवार की शाम से ठंडक के कारण लोगों का बुरा हाल था। देर रात को प्रमुख स्थानों पर जलते अलाव के पास लोगों की भीड़ रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राम पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 21.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। हवाओं की औसतन गति उत्तर-पश्चिम दिशा में तीन से पांच किलोमीटर रही। बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं। शनिवार से तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम में ठंडक कम हो सकती है। 12 व 13 जनवरी को तेज हवा चलने व ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम वर्षा होने की संंभावना है।