फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Mon, 23 Feb 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कालोनी के पास शुरू श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शोभायात्रा से हुआ। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के आवास विकास में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आवास विकास से होते काली मंदिर, तहसील चौराहा, फूलमती मंदिर, संकट मोचन मंदिर, सुभाष चौराहा, गौरैया तालाब से होती हुई कथास्थल पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा के दौरान बैंडवाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। कार्यक्रम आयोजक अनिल शर्मा, विकास शर्मा व आशीष शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा पं. सतीश अवस्थी द्वारा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें