फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में सात नकलची दबोचे गए

Mon, 23 Feb 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में सोमवार सुबह की पाली में सचल दल ने सात नकलचियों को दबोच लिया है। विज्ञान के पेपर में 3542 परीक्षार्थियों ने सोमवार को बंक मार दिया। तीसरे दिन की बोर्ड परीक्षा में पुलिस फोर्स व कक्ष निरीक्षकों की कमी रही।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल के विज्ञान पेपर में पंजीकृत 20142 परीक्षार्थियों में से 16587 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3542 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

सोमवार को सुबह की पाली में राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज कुदरकोट में सचल दल ने दो नकलचियों को पकड़ लिया। वहीं जिला पंचायत इंटर कालेज उमरैन में एसडीएम बिधूना ने तीन छात्रों को नकल करते दबोचा है। इसी प्रकार मानस इंटर कालेज कंचौसी में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने छापा मारा।
विज्ञापन


जिसमें उन्हाेंने कमरा नंबर 40 से दो छात्राओं को नकल करते पकड़ लिया। पकड़े गए नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।

जिला पंचायत इंटर कालेज, बुद्धमती इंटर कालेज समेत एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की कमी रही। आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। अब तक की बोर्ड परीक्षा में जनपद भर से 27 नकलची दबोचे जा चुके हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें