फोटो-13-कीलों पर दंडवत करती यात्रा सहायल गांव पहुंची।संवाद
दिबियापुर। औरैया के देवकली मंदिर से रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर तक लोहे की कीलों पर दंडवत करते तीन भक्तों की यात्रा रविवार को सहायल पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने इस यात्रा में शामिल भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शिव भक्त महेंद्र बाबा, लाइक सिंह और मिथुन ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में कीलों पर दंडवत करते हुए कांवड़ यात्रा शुरू की है। इसमें भक्त लोहे की कीलों पर दंडवत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को जब यह यात्रा सहायल स्थित भोले मंदिर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे महेंद्र बाबा ने बताया कि उनकी यह कठिन तपस्या भारतीय सैनिकों के सम्मान में है। इस अवसर पर अनमोल वाजपेई, राजेंद्र छोटू, कन्हैया, विशाल और अंकित दीक्षित व ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था की। रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा सोमवार को अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान करेगी।