गुरुवार को नए साल का स्वागत शहरवासियाें ने आतिशबाजी व डीजे की धुन पर नृत्य के साथ किया। रात बारह बजते ही लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां देना शुरू कर दिया।
हर कोई अपने-अपने अंदाज में नया वर्ष मना रहा था। बाजार में नए साल को लेकर काफी चहलकदमी रही। वहीं दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड के साथ न्यू ईयर गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई।
न्यू ईयर जश्न को लेकर हर कोई बेताब है। जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर आकर टिकीं वैसे ही आतिशबाजी की गूंज सुनाई देने लगी। नए वर्ष के स्वागत का जश्न मनाया जाने लगा।
जश्न को लेकर युवा सबसे ज्यादा उत्साहित देखा गया। 2015 के आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह जश्न मनाया गया। हर किसी के दिल में नए वर्ष के आने पर लेकर खुशियां देखी गईं।
गुरुवार सुबह से लेकर देर शाम तक शहर के बाजार गुलजार रहे। नए वर्ष के स्वागत के लिए लोगाें ने सुबह से ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। शहीद पार्क को आकर्षक तरीके से सजाया गया।
शहर के मोहल्ला आर्यनगर, तिलक नगर, ओमनगर व सत्तेश्वर मोहाल में युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। नए वर्ष पर गृहस्वामियाें ने घराें को झालरों से सजाया है। वहीं बाजारों में जमकर खरीदारी की गई।
चाय-पकौड़ी बांटकर नूतन वर्ष का स्वागत- औरैया। सदर बाजार स्थित कृष्णा टाकीज के समीप हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गौरव बाजपेई के नेतृत्व में नूतन वर्ष के स्वागत करने के लिए चाय-पकौड़ी बांटी।
साथ ही डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखाई पड़े। इस मौके पर पंकज मिश्रा, गौरव बाजपेई, अंकित गुप्ता, संकल्प बाजपेई, रामजी पोरवाल, सोहन, विनय पुरवार, बाबी आदि मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल के बाहर समाजसेवी बबलू गुप्ता के नेतृत्व में चाय वितरित की गई।