नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में कार्यरत 166 सफाई कर्मियों को जैकिट वितरित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि व एसडीएम ने कर्मचारियों को जैकिट प्रदान की। भीषण सर्दी में जैकिट मिलने से कर्मचारियों के चेहरे खिल गए
।
गुरुवार को पालिका परिसर में आयोजित सादा समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि भीषण सर्दी में जब सभी लोग रजाई और अलाव के सहारे घरों में बैठे होते हैं, तब सफाई कर्मचारी सड़कों, नालियों व नालों की सफाई कर रहा होता है।
ऐसे में भीषण सर्दी में काम करने वाले इन कर्मचारियों को राहत देने के लिए पालिका की ओर से जैकिट प्रदान की गई हैं। ईओ/एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पालिका की ओर से नववर्ष पर सफाई कर्मचारियों को जैकिट के नाम पर उपहार दिया गया है।
इस अवसर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर ओमकार सिंह पटेल, सभासद नरेंद्र तोमर, बबलू भाई, आशीष अग्रवाल, विशाल त्रिपाठी, धर्मेंद्र शुक्ला, मोहम्मद इदरीश मास्टर, कमला देवी के अलावा लल्ली तिवारी, विवेक सिंह, विवेक दीक्षित, इंतखाब, मनोज गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, श्रीचंद्र आदि उपस्थित रहे।